मीरजापुर में घरेलू विवाद के बाद युवक ने दी जान
उत्तर प्रदेश के Mirzapur जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
कच्चे मकान में लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार, दुबार कलां चौकी क्षेत्र के गड़बड़ कलां गांव निवासी दिनेश कोल (28) पुत्र रामप्रसाद कोल ने बुधवार देर रात अपने कच्चे मकान में बांस के सहारे गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठा लिया।
घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुबार कलां चौकी प्रभारी कुंवर मनोज कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



