Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

आतंक के खिलाफ मीरजापुर का महासंकल्प, मशालों से जलाई चेतना

मीरजापुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोमवार शाम मीरजापुर की सड़कों पर जनाक्रोश साफ दिखा। भारत विकास परिषद की अगुवाई में स्थानीय प्रबुद्धजनों ने गांधी चबूतरा से पटेल त्रिमुहानी तक मशाल जुलूस निकालकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

जुलूस की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने हाथों में जलती मशालें थामे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया।

जुलूस का नेतृत्व भाविप शाखा नरायनपुर के अध्यक्ष डा. पूनम सिंह ने किया, जबकि संचालन डा. ओपी सिंह ने संभाला।

प्रदर्शन में डॉ. पूनम सिंह, अभिषेक सिंह, संजय मिश्रा, अभिनव सिंह, मिथिलेश पाठक, डॉ. रमेश केशरी, संजय जायसवाल, अशोक केशरी, संतोष चौरसिया, डॉ. सीबी तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, भोलानाथ सिंह, रामविलास गुप्ता, मुन्नू गुप्ता, शमशेर बहादुर सिंह, शिव जायसवाल, अनिल सिंह, अनुपमा सेठ, राजेश गुप्ता, अजीत कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

जुलूस का समापन पटेल त्रिमुहानी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के नीचे हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories