Mon, Mar 2, 2026
29 C
Gurgaon

फतेहाबाद: जन औषधि केन्द्र में घुसे बदमाश, पिस्तौल दिखाकर हजारों रुपये लूटे

फतेहाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। जिले के शहर टोहाना में दो बदमाशों द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में घुसकर हजारों की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था और उन्होंने दुकानदार को पिस्तौल दिखाते हुए वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस बारे में सूचना मिलते ही थाना शहर टोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लूटपाट की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में पुराना मॉडल टाऊन टोहाना निवासी सौरभ मित्तल ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के नाम से दुकान है। गत दिवस शाम को वह दुकान पर बैठा था तो उसी दौरान 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवाई लेने के बहाने आए। इनमें से दो युवक दुकान के अंदर घुस गए जबकि एक युवक दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। दुकान में घुसे दोनों युवकों के मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाई और दुकान के गल्ले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जितने भी रुपये हैं, वह उसे निकाल दे दे। इसके बाद युवक ने गल्ले व उसकी जेब से करीब 60-70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद उक्त युवक उसका मोबाइल फोन भी साथ लेकर जाने लगे तो उसने शोर मचा दिया। इस पर युवक मोबाइल को वहीं फेंककर चले गए। जाते-जाते युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। बाद में पीड़ित दुकानदार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories