Thu, Mar 5, 2026
31 C
Gurgaon

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने 12 साल की बच्ची की हत्या

बांसवाड़ा, 23 मार्च (हि.स.)। बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना इलाके के पालोदा कस्बे में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने 12 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई। बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। लुटेरों ने घर खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला, जिसके बाद वे उसके नाक-कान के गहने लेकर फरार हो गए।

परिजन जब खेत से लौटे तब इस भयावह वारदात का पता चला। बच्ची की हालत देख घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लोहारिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बांसवाड़ा से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

डीएसपी सुदर्शन पालीवाल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर जानकारी जुटाई। घटना लालजी पाटीदार के घर में हुई, जिनकी बेटी जाह्नवी चौथी कक्षा की छात्रा थी।

बच्ची की बड़ी बहन कृष्णा पाटीदार ने बताया कि रविवार सुबह 5 बजे माता-पिता, वह और उसकी एक अन्य बहन खेत पर चले गए थे। घर पर जाह्नवी (12) और उसका छोटा भाई (5) थे। सुबह 7 बजे मां खेत से घर लौटीं, रसोई में पोहे बनाए और छोटे बेटे को साथ लेकर खेत चली गईं। इस दौरान जाह्नवी घर में अकेली थी। सुबह 10:30 बजे जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने जाह्नवी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रसोई में जाकर देखा, तो वह खून से लथपथ पड़ी थी और उसके नाक-कान के गहने गायब थे। ऊपर के कमरे में बक्सा खुला पड़ा था, लेकिन कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। परिवार के अनुसार, हत्या सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुई जब घर में कोई नहीं था। बेटी की हालत देखकर मां बेसुध हो गईं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories