मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
194

गाजियाबाद, 31 मई (हि.स.)। मिजोरम के राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार को यहां ऐतिहासिक पीठ भगवान दूधेश्वर नाथ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के महंत नारायण गिरी के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। इस दौरान मंदिर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।

मिजोरम के राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ऐतिहासिक पीठ भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की और अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और उन्होंने सभी सिद्ध गुरू समाधियों के आगे मत्था टेका। जनरल वीके सिंह ने मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज से फोन करउनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज इन दिनों राजस्थान की धर्मयात्रा व देव दर्शन यात्रा पर हैं।

इस मौके पर

जनरल वीके सिंह ने कहा कि वे भले ही मिजोरम के राज्यपाल बन गए हों, मगर उनकी आत्मा आज भी भगवान दूधेश्वर नाथ के चरणों में ही बसती है। उनका दिल आज भी गाजियाबाद के लोगों के दिलों में ही धड़कता है। यह भगवान दूधेश्वर की कृपा, श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद व गाजियाबाद के लोगों का प्रेम, स्नेह व सहयोग ही है, जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। भगवान दूधेश्वर के दर्शन-पूजन से ही हर चुनौती का सामना कर उन पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती र्है। महंत नारायण गिरि से धर्म, अध्यात्म, भक्ति को लेकर जो चर्चा होती है, वह उन्हें समाज सेवा व देश सेवा करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती है। वे भगवान दूधेश्वर व गाजियाबाद को कभी भी नहीं भूल सकते हैं, क्योंकि उनकी आत्मा तो यही बसती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here