Sun, Mar 8, 2026
20 C
Gurgaon

ग्राम्य विकास मंत्री से विधायक कर्णप्रयाग ने की विकास कार्यों पर चर्चा

देहरादून, 26 मई (हि.स.)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भेंट की। उन्होंने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

विधायक अनिल नौटियाल ने ग्राम्य विकास मंत्री से बकरिया बैंड से छिमटा, जंगलचट्टी (खेती) से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी बछुआबाण से कोलानी और देवपुरी तक के पांच मोटर मार्गों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों पर बने पुलों के साथ अप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में उपस्थित पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे तुरंत क्षेत्र का दौरा करें और अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा करें, ताकि आमजन को इन पुलों का पूर्ण लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्वयं फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य अभियंता संजय पाठक, मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories