Fri, Feb 6, 2026
23 C
Gurgaon

पीटीआई और लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी

जयपुर, 16 मई (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) और लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षाएं तीन, पांच और छह मई 2025 को आयोजित की गई थीं। अभ्यर्थी इन उत्तरकुंजियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे 17 से 19 मई 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

जिन प्रश्नपत्रों की उत्तरकुंजियां जारी हुई हैं उनमें लाइब्रेरियन (प्रश्न पत्र – प्रथम व द्वितीय),

फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (प्रश्न पत्र – प्रथम व द्वितीय),

जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान (प्रश्न पत्र – तृतीय)

शामिल है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।

एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर “रिक्रूटमेंट पोर्टल” में जाकर संबंधित परीक्षा के “क्वेश्चन ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करें।

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) देना होगा।

भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है।

एक बार दर्ज की गई आपत्तियों में कोई संशोधन या दोबारा आपत्ति दर्ज करने की अनुमति नहीं होगी।

आपत्ति दर्ज करते समय प्रामाणिक पुस्तकों या स्रोतों से प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

केवल वही अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया है।

आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत 17 मई से हाेगी, जबकि

अंतिम तिथि 19 मई 2025 (रात्रि 12 बजे तक)

है। इसके बाद लिंक स्वतः बंद हो जाएगा।

यदि ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करते समय किसी तरह की तकनीकी परेशानी हो, तो अभ्यर्थी आयोग की हेल्पडेस्क ईमेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर कॉल कर सकते हैं।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर ही आपत्तियां दर्ज करें, क्योंकि इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी और शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा।

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्र के क्रम अनुसार ही दर्ज करें, ताकि उन्हें सही तरीके से जांचा जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories