Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील – “पहले मतदान, फिर जलपान!” बिहार में लोकतंत्र का महापर्व आज

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की बिहार के मतदाताओं से वोट डालने की अपील

भोपाल, 6 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को हो रहा है। कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे इस मतदान में प्रदेश के मतदाताओं की भागीदारी को लेकर राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें – डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान… बिहार इतिहास रचने जा रहा है। लोकतंत्र के महापर्व ‘विधानसभा चुनाव’ में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें। आपका अमूल्य वोट बिहार में विकास और सुशासन की यात्रा को अविराम रखेगा।”

दूसरे चरण के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
पहले चरण के मतदान के दिन ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार के दौरे पर भी रहेंगे। वे दरभंगा, मधुबनी और गया जिलों में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

जनसभाओं का विस्तृत कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 11:05 बजे दरभंगा पहुंचेंगे और 11:30 बजे बिसफी (जिला मधुबनी) में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वाजीरगंज (जिला गया) में दूसरी सभा के बाद रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे बोधगया में तीसरी सभा करेंगे और शाम 4:10 बजे गया एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वोट बिहार के विकास का आधार है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories