मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे, आज मुख्यमंत्री पेश करेंगे उपलब्धियों का लेखा-जोखा

भोपाल, 12 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार का दो वर्षीय लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे दो साल में प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों, निवेश और विकास से जुड़े कार्यों, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों तथा आगामी रोडमैप पर विस्तार से जानकारी साझा करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आगामी साल के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स और सुधारों की घोषणा भी कर सकते हैं।

जिलों में भी होगी समीक्षा और रिपोर्ट जारी

मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन 13 दिसंबर को राज्य के सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने संभागीय और जिला मुख्यालयों में जिला विकास सलाहकार समितियों की बैठक करेंगे। इन बैठकों में वे अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय मीडिया को संबोधित कर उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।

इसके बाद 14 दिसंबर को शेष जिलों में भी प्रभारी मंत्री बैठकों का आयोजन करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिले की दो वर्षों की उपलब्धियों, प्रमुख परियोजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत लेखा-जोखा उपलब्ध कराएं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories