Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

अरब सागर से आ रही नमी ने बदला मौसम, आंधी-बारिश से राहत, दो-तीन दिन तक रहेगा असर

जयपुर, 30 मई (हि.स.)। अरब सागर में बने सिस्टम से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई जिलों में बादल छाने, तेज आंधी और बरसात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दिनभर मौसम बदला-बदला रहा, जिससे गर्मी से राहत मिली। वहीं, शुक्रवार को भी 18 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी जयपुर में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कई जिलों में बारिश और आंधी

गुरुवार को बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर और जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली। बाड़मेर में शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे विवेकानंद सर्किल पर पानी भर गया और कारों के पहिए तक डूब गए। बाड़मेर में एक मकान पर पेड़ गिर गया और एक घर का टेंट तेज हवा के कारण उड़कर मोबाइल टावर के पास जा पहुंचा। जैसलमेर के रामदेवरा में तेज हवा के कारण कई दुकानों के टीनशेड उड़ गए। करौली जिले के श्रीमहावीरजी कस्बे में एक मकान की पट्टियां गिरने से आठ साल का बच्चा घायल हो गया। बच्चे को सिर और कंधे पर चोटें आईं और उसे टांके लगाने पड़े। जिले के नादौती और गुढ़ाचंद्रजी क्षेत्र में धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

हिंडौन सिटी और सीकर में भी तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चली। कई जगहों पर दुकानों और घरों के टीन शेड उड़ गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान में गिरावट दर्ज

तेज हवाओं और बरसात के कारण प्रदेश के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 40.3 डिग्री रहा, जबकि श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री मापा गया। गुरुवार को अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अलवर, दौसा, झुंझुनूं, पाली, सिरोही, प्रतापगढ़, जालोर और उदयपुर जैसे कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। उदयपुर में 34.4 डिग्री, सिरोही में 33.8 डिग्री और प्रतापगढ़ में 35 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के कारण आंधी और बारिश का यह सिलसिला अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवा और बारिश से जनजीवन पर असर भी पड़ सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories