Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

जींद में युवक से सात लाख की धोखाधड़ी

जींद, 3 फ़रवरी (हि.स.)। सफीदों क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सिवाह निवासी मनोज, करनाल के बल्ला निवासी रूपेद्र व दिनेश मान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने पीडि़त के भाई का टूरिस्ट वीजा को वर्क परमिट में बदलने के लिए रुपये लिए थे लेकिन वर्क परमिट में नहीं बदला और रुपए भी नहीं लौटाए।

सफीदों के मलिकपुर गांव निवासी लखविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिवाह गांव निवासी मनोज, रूपेंद्र और करनाल के बल्ला निवासी दिनेश मान के साथ उसकी जान पहचान थी। एक दिन तीनों आरोपी उनके घर आए और बताया कि उनकी दूसरे देशों में अच्छी जान पहचान है, वह रुपये लेकर विदेश में वर्क परमिट लगवाने का काम करते हैं और आपके भाई संदीप का वर्क परमिट लगवा लें। दस लाख रुपये लगेंगे। उसने विश्वास में आकर वर्क परमिट लगवाने के लिए 16 अगस्त 2023 को चार लाख रुपये एडवांस में नकद और दो लाख रुपये चेक के द्वारा तथा एक लाख रुपये ऑनलाइन गूगल पे कर दिए।

सात लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कोई वर्क परमिट नहीं लगवाया। 29 फरवरी 2024 को आरोपियों के खिलाफ एक शिकायत दी गई। जिसके बाद पंचायती तौर पर समझौता हुआ और आरोपियों ने ब्याज समेत रुपये देने की हामी भरी। इसके बावजूद भी राशि नहीं दी गई। पुलिस ने मनोज, रूपेंद्र और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories