Fri, Feb 6, 2026
18 C
Gurgaon

ऑस्ट्रेलियन ओपन : टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर चौथे दौर में पहुंचे गेल मोनफिल्स

मेलबर्न, 18 जनवरी (हि.स.)। फ्रांस के स्टार टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स 38 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले रोजर फेडरर के बाद दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को नंबर 4 वरीय टेलर फ्रिट्ज़ को 3-6, 7-5, 7-6 (1), 6-4 से हराया।

मोनफिल्स ने 19वें ऑस्ट्रेलियाई ओपन में छठी बार चौथे दौर में जगह बनाई। मोनफिल्स से भिड़ने से पहले फ्रिट्ज़ शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने अपने पिछले दो मैचों में केवल आठ गेम गंवाए थे। लेकिन मोनफिल्स ने अपने सटीक ग्राउंडस्ट्रोक और धमाकेदार सर्विस के साथ दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी को शिकस्त दी।

41वें स्थान पर काबिज मोनफिल्स ने मैच जीतने के बाद कहा, “रणनीति बेसलाइन को थामे रखने और निश्चित रूप से गति को बदलने की थी। लाइन के नीचे कुछ बड़े शॉट लगाए और अपने फोरहैंड से कुछ शेप का इस्तेमाल किया, अपने बैकहैंड से कुछ स्लाइस किया और अच्छी सर्विस की। मुझे खुद पर पूरा भरोसा है, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अभी टूर्नामेंट में आगे बढूंगा।”

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन या इटली के लोरेंजो मुसेट्टी से होगा। मोनफिल्स अपने लंबे करियर में कभी भी किसी मेजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories