Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

जीद : बिजली मीटरों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

जीद, 27 जनवरी (हि.स.)। अर्बन एस्टेट कालोनी में उस समय हडकंप मच गया जब गली में खड़े बिजली के पोल पर लगे मीटर जलने लगे और इनसे धमाके की आवाज आने लगी। लोग घरों से निकले और गली में एकत्रित हो गए।

एक के बाद एक मीटर जलने और आग फैलते देख फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया। बिजली निगम को आशंका है कि मीटर से छेड़छाड़ की गई है और तभी आग लगी है।

बिजली निगम के एक्सईएन ने मीटर टेंपरिंग के मामले में अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जेई को दे दिए हैं। कालोनी में लोगों का ये भी कहना है कि इस पोल पर लगे एक मीटर का बिजली बिल 70 हजार से ज्यादा हो गया था और उसी मीटर से छेड़छाड़ में यह आग लगी है।

घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि अर्बन एस्टेट कालोनी में गली में पोल पर लगे बिजली मीटर के साथ एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी। इस पोल पर 12 से 13 घरों के मीटर लगे हुए हैं। इनमें एक मकान मालिक का बिजली बिल 70 हजार से ज्यादा हो गया था और उस मकान मालिक द्वारा बिजली बिल भरा नहीं जा रहा था।

कालोनी के ही कुछ लोगों के अनुसार मीटर की जांच के लिए एक प्राइवेट मिस्त्री को बुलाया गया था। मीटर से छेड़छाड़ करते समय इसमें अचानक आग लग गई। करंट होने के कारण मिस्त्री इसको बुझा नही पाया और यह आग भड़क गई। पोल पर लगे सभी मीटर में आग पहुंच गई और मीटर जलकर फटने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories