Fri, Feb 20, 2026
25 C
Gurgaon

रेल रैक से किया 2 लाख मीट्रि‍क टन से अध‍िक फ्लाई ऐश परिवहन, संजय गांधी ताप विद्युत गृह की बड़ी उपलब्ध‍ि

जबलपुर, 6 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर ने आज नये वर्ष में उस समय महत्वपूर्ण उपलब्ध‍ि हासिल की जब विद्युत गृह से निकलने वाली फ्लाई ऐश का 100 वां रेल रेक यहां से रवाना किया गया। यह मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की फ्लाई ऐश के सदुपयोग, रि-साईकिल व निबटारा करने की प्रतिबद्धता का परिचायक है। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर में चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 102 फीसदी तक फ्लाई ऐश का सदुपयोग किया जा चुका है।

बिरसिंगपुर से निकलने वाली फ्लाई ऐश का सदुपयोग सीमेंट व ईंट बनाने और सड़‍क निर्माण में किया जा रहा है।

हरी झंडी दिखाकर फ्लाई ऐश रेक किया गया रवाना-बिरसिंगपुर ताप विद्युत गृह से जब फ्लाई ऐश का 100 वां रेल रेक रवाना किया गया तब पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह व डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम की वर्चुअल उपस्थि‍ति रही।

वहीं विद्युत गृह में पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक परियोजना वीके कैलास‍िया व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया के मुख्य अभ‍ियंता एसके मालवीया की उपस्थि‍ति में बिरसिंगपुर के मुख्य अभ‍ियंता आरके साहू ने हरी झंडी दिखाकर रेल रेक को रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. वैद्यनाधन, केएल बिसाने, सभी अधीक्षण अभियंता,अभ‍ियंता उपस्थित रहे

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का फ्लाई ऐश सदुपयोग 56 फीसदी था। फ्लाई ऐश का सदुपयोग, रि-साइकिल व निबटारे के लिए व‍िभ‍िन्न प्रयास किए गए। परिवहन लागत करने की दृष्ट‍ि से सीमेंट कंपनियों तक रेल से ऐश का परिवहन भी शामिल था। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर में पूरी रेल रेक को खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के बावजूद विद्युत गृह के सिविल सेक्शन व फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन एन्ड डिस्पोजल सेक्शन के अथक प्रयास से 19 अगस्त 2023 को रेल से फ्लाई ऐश परिवहन शुरु कर चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories