Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

शाहपुरा में कुएं में गिरने से मां-बेटी की मौत

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवखेड़ा गांव में शुक्रवार मध्य रात को एक हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। यह हादसा गांव के पास खेत में बने एक कुएं में गिरने से हुआ, जिसकी सूचना देर रात पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान रतनी देवी (32 वर्ष) और उसकी सात वर्षीय बेटी रवीना के रूप में हुई है। दोनों देवखेड़ा गांव की निवासी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुरा थाने के सीआई सुरेशचंद्र पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया। लगभग मध्यरात्रि 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ और दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

परिजनों ने बताया कि रतनी देवी शुक्रवार देर सांय अपने खेत पर खाद डालने के लिए गई थी। उसने अपनी बेटी रवीना को भी साथ लिया, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा घर पर ही रहा। देर रात तक जब रतनी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हुए और खेत की ओर तलाश में निकले। खेत पहुंचने पर कुएं के पास महिला की चप्पलें दिखाई दीं। फिर रेस्क्यू आपरेशन किया गया।

घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शाहपुरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मृतका के पति पप्पूलाल गाडरी चालक है। शुक्रवार को सुबह पत्नी के साथ खेत पर गेंहू की फसल को निकलवाने तथा खाद की ट्राली भरने के दौरान उसके गिरने से उसके हाथ में फेक्चर आ गया जिस पर वो उपचार के लिए शाहपुरा जिला चिकित्सालय आया। देर सांय प्लास्टर बंधा कर वो घर पहुंचा तो पत्नी न मिलने पर तलाश के लिए खेत पर पहुंचा। वहां न मिलने पर तलाश की तो उसकी चप्पले कुएं के पास पड़ी मिली जिस पर ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी ओर रेसक्यू आपरेशन प्रारंभ किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories