Tue, Feb 10, 2026
15 C
Gurgaon

मां ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर दी जान

दुमका, 24 अप्रैल (हि.स.)। दुमका जिले के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तरा गांव के समीप ट्रेन से कटकर विवाहिता अपने दो वर्ष की दुधमुही बच्ची के साथ जान दे दी। मृतका की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तारा गांव निवासी विक्की मंडल की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी और उनकी दो वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह आरती कुमारी अपने पुत्री को साथ लेकर घर के पीछे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद जैसे ही भागलपुर दुमका पैसेंजर ट्रेन गुजरी महिला अपने दुधमुही बच्ची के साथ ट्रेन के सामने आ गई। घटना में मां बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की सास पूनम देवी ने बताया कि गुरूवार की सुबह उनका पुत्र हंसडीहा स्थित कबाड़ी की दुकान में मजदूरी करने चले गया और वे खुद हंसडीहा बाजार चापानल का समान खरीदने गई हूई थी। इस बीच उसकी पुत्रवधु और पोती घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर वे घर से निकलकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार आरती आपने मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसके पति विक्की मंडल उसे मायके जाने के लिए मना कर रहा था इस बीच दोनो पति- पत्नी के बीच बुधवार शाम को आपस में बहस हूई थी।

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह, संतोष कुमार सांडिल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज,दुमका भेज दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories