मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
297

भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा—
“गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव। गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

भोपाल में 21 फीट ऊंची प्रतिमा

राजधानी भोपाल के कमला नगर में सहज समाधान शिक्षा समिति के तत्वावधान में 21 फीट ऊंची भगवान गोवर्धन की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा के सामने छप्पन भोग अर्पित किया गया।

पूजा के बाद भगवान गिरिराज की परिक्रमा हुई। इसके अलावा शाम को अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति और गौमाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here