मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 20,652 अशासकीय विद्यालयों के खातों में अंतरित करेंगे 489 करोड़ रुपये

0
380

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज विद्यालयों के खातों में अंतरित करेंगे 489 करोड़ रुपये

भोपाल, 29 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 20,652 अशासकीय विद्यालयों के खातों में 489 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस राशि से वर्ष 2023-24 में नि:शुल्क अध्ययनरत लगभग 8.45 लाख बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी अवसर पर विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करेंगे और जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों को उनके समीप के विद्यालयों में प्रथम प्रवेशित कक्षा की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश का प्रावधान है।

प्रदेश में वर्ष 2011-12 से लागू इस प्रावधान के तहत अब तक लगभग 19 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं और राज्य सरकार द्वारा 3,000 करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति की जा चुकी है। इस वर्ष का भुगतान उन बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करने और उनके परिवारों की आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here