Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

मप्र सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 6 विभागों की समीक्षा, वल्लभ भवन में बैठकों का दौर शुरू

वल्लभ भवन में आज शुरू होगी समीक्षा बैठकों की श्रृंखला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। वल्लभ भवन स्थित बैठक कक्ष में दिनभर अलग-अलग विभागों की समीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है। इन बैठकों में विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 11 बजे से 12 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहेंगे।

दोपहर में सहकारिता व महिला-बाल विकास विभाग

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सहकारिता विभाग की समीक्षा होगी। विभागीय मंत्री विश्वास सारंग बैठक में शामिल होंगे।
1 बजे से 1:45 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा तय की गई है। विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया इसमें उपस्थित रहेंगी।

पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक कल्याण

दोपहर 1:45 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कामकाज देखेंगे। इसमें राज्य मंत्री कृष्णा गौर (स्वतंत्र प्रभार) मौजूद रहेंगी।
इसके बाद 3:30 से 4:15 बजे तक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की समीक्षा होगी, जिसमें मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा भाग लेंगे।

अंत में कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा

दिन का अंतिम सत्र शाम 4:15 बजे से 5 बजे तक होगा। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मंत्री एड‍ल सिंह कंषाना और मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories