Thu, Mar 19, 2026
25 C
Gurgaon

मप्र: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विदिशा-शिवपुरी प्रवास पर, 258 करोड़ की सौगात देंगे

विदिशा में 258 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

भोपाल, 27 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विदिशा और शिवपुरी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कुरवाई पहुँचकर 258.10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 92.70 करोड़ रुपये की लागत से 46 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 165.40 करोड़ रुपये की लागत से 34 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

शिवपुरी के नरवर में शामिल होंगे कार्यक्रम

कुरवाई के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से शिवपुरी जिले के नरवर के लिए रवाना होंगे। यहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.40 बजे वे ग्वालियर पहुँचकर कुछ देर रुकने के बाद भोपाल लौट आएंगे।

जनता से संवाद

मुख्यमंत्री के इस दौरे में विदिशा, कुरवाई, सिरोंज, शमशाबाद और गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात मिलेगी। वहीं शिवपुरी जिले के कार्यक्रम में वे आमजन और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories