Wed, Mar 11, 2026
34 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को जयपुर स्थित जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (JECC) में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट – टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राज्य के प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट में वैश्विक निवेशकों, सीईओ और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद कर मध्य प्रदेश को उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की राज्य सरकार की रणनीति साझा करेंगे। वे राज्य के प्राथमिकता प्राप्त प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, डिजिटल नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और उच्च-मूल्य रोजगार सृजन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

🏢 एमपी पवेलियन और इनोवेशन एक्सपो का भ्रमण

जनसंपर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव के अनुसार मुख्यमंत्री समिट के दौरान इनोवेशन एक्सपो का भ्रमण करेंगे और मध्य प्रदेश पवेलियन में स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे। वे कई प्रमुख निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें भी करेंगे, जिसमें रणनीतिक निवेश और दीर्घकालिक साझेदारी पर चर्चा होगी।

🌍 टीआईई ग्लोबल समिट में मध्य प्रदेश की मजबूत भागीदारी

तीन दिवसीय इस वैश्विक सम्मेलन में मध्य प्रदेश सिल्वर स्टेट पार्टनर के रूप में भाग ले रहा है। यह सहभागिता 27 नवंबर 2025 को हुए एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के दौरान टीआईई राजस्थान के साथ हुए समझौते का परिणाम है।

समिट के माध्यम से मध्य प्रदेश अपनी नई और प्रगतिशील टेक्नोलॉजी व स्टार्टअप नीतियों का वैश्विक प्रदर्शन करेगा, जिससे राज्य को अगली पीढ़ी की तकनीक, डिजिटल इनोवेशन और निवेश का पसंदीदा केंद्र बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories