मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, कोल्ड वेव अलर्ट जारी

भोपाल, 17 नवंबर। मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे अधिक ठंड राजगढ़ में दर्ज हुई, जहां तापमान मात्र 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश में तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इससे भोपाल, इंदौर और राजगढ़ देश के उन 10 शहरों में शामिल हो गए हैं जहां सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

25 साल का रिकॉर्ड टूटा

भोपाल और इंदौर में शनिवार-रविवार की रात पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो 25 साल में दर्ज किया गया सबसे न्यूनतम तापमान है।

अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा—

  • जबलपुर: 8.5°C
  • उज्जैन: 10.5°C
  • ग्वालियर: 10.1°C
  • शाजापुर (गिरवर): 6°C
  • शहडोल (कल्याणपुर): 6.2°C
  • उमरिया: 7.3°C
  • रीवा: 7.4°C
  • नौगांव: 7.6°C
  • मंडला: 8.8°C
  • शिवपुरी: 9°C
  • दमोह: 9.6°C
  • बैतूल: 9.7°C

आज भी कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, सीहोर, सतना, शाजापुर, धार, देवास, पन्ना समेत कई जिलों में सोमवार को भी शीतलहर चलेगी

स्कूलों के समय में बदलाव

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

  • छिंदवाड़ा और उमरिया में टाइमिंग बढ़ाई गई
  • भोपाल और इंदौर में भी जल्द फैसला संभव

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories