Fri, Mar 20, 2026
17 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू, दिसंबर में चलेगी शीतलहर; कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू

भोपाल, 1 दिसंबर (हि.स.)। नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड झेलने के बाद अब मध्य प्रदेश दिसंबर में और अधिक कड़ाके की सर्दी का सामना करेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है और तेज शीतलहर (Cold Wave) चलेगी। इसका सबसे अधिक असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में रहेगा।

नवंबर में टूटे कई रिकॉर्ड

इस बार ठंड नवंबर की शुरुआत से ही बढ़ने लगी।

  • भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया—84 साल का रिकॉर्ड टूटा।
  • इंदौर में पारा 6.4 डिग्री रहा—25 साल की सबसे सर्द रात।
  • 16 दिन शीतलहर और 18 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

1931 के बाद यह नवंबर सबसे ठंडा महीना दर्ज किया गया।

उत्तर भारत की बर्फबारी का सीधा असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले हफ्ते में उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में जल्दी पहुंच गईं। अंतिम सप्ताह में हवा की दिशा बदली, जिससे कुछ दिनों के लिए ठंड में कमी आई, लेकिन दिसंबर में फिर से कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी।

इन संभागों में सबसे ज्यादा पड़ेगी ठंड

  • ग्वालियर–चंबल संभाग: सबसे तीखी बर्फीली हवाएं
  • भोपाल संभाग: भोपाल, सीहोर, विदिशा
  • सागर संभाग: निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना
  • रीवा संभाग: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली
  • जबलपुर संभाग: मंडला, डिंडौरी
  • इंदौर संभाग: इंदौर, धार, झाबुआ

विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में कई शहरों में कोल्ड वेव चलेगी और जनवरी में यह अवधि 20–22 दिन तक लंबी हो सकती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories