Wed, Mar 4, 2026
17 C
Gurgaon

हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करे मप्र सरकार: मायावती

— जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ता प्रतिमा स्थापना का कर रहे विरोध

लखनऊ, 23 मई (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश सरकार से हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जातिवादी सोच से ग्रसित कुछ अधिवक्ता प्रतिमा स्थापना का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में राज्यपाल को भी हस्तक्षेप करना चाहिए।

बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, ‘कुछ अधिवक्ता आर्थिक सहयोग से हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए न्यायालय से अनुमति ली गई है। न्यायालय के निर्देश पर स्थान का चयन कर मंच का निर्माण किया गया है। प्रतिमा भी बना दी गई है, लेकिन जातिवादी सोच से ग्रसित कुछ अधिवक्ता प्रतिमा स्थापना का विरोध कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’

मायावती ने अपनी पाेस्ट में लिखा कि बाबा साहब के विरोधियों को यह समझ लेना चाहिए कि सदियों से उपेक्षित रहा बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है। उन्होंने राज्य के राज्यपाल, हाई काेर्ट और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे प्रतिमा स्थापित करने में आ रही बाधाओं को दूर करें और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तत्काल हाई काेर्ट खंडपीठ ग्वालियर के परिसर में सम्मानपूर्वक स्थापित कराएं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories