Fri, Mar 20, 2026
21 C
Gurgaon

मप्रः राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज ग्वालियर के प्रवास पर

ग्वालियर, 3 मई (हि.स.)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (शनिवार को) ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और कृषि विश्वविद्यालय के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल दोपहर बाद लगभग 3 बजे वायु मार्ग द्वारा ग्वालियर आगमन होगा। राज्यपाल पटेल 4 मई को प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।

राज्यपाल पटेल इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यपाल पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल रात्रि लगभग 8.15 बजे उप राष्ट्रपति धनखड़ को विमानतल पर विदाई देने के बाद वायु मार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories