मध्य प्रदेश में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ; इंदौर में पहला गीता भवन लोकार्पित

मप्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आज से, मुख्यमंत्री यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल, 01 दिसंबर (हि.स.)। गीता जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में आज से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे। पूरे प्रदेश में 313 विकासखंडों, 55 जिला मुख्यालयों और 10 संभागों में 3 लाख से अधिक गीताभक्त श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ करेंगे।

इंदौर में पहला गीता भवन होगा लोकार्पित

इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित राज्यस्तरीय श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी।

उज्जैन, भोपाल और इंदौर में विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि उज्जैन के दशहरा मैदान पर 3 दिसंबर तक विशिष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
पहले दिन अभिनेता पुनीत इस्सर निर्देशित जय श्रीकृष्णा नृत्य-नाटिका,
दूसरे दिन वैष्णवी शर्मा का विराटजयी काव्यपाठ और कृष्णायन की सांगीतिक प्रस्तुति होगी।
अंतिम दिन विश्ववंदनीय और डॉ. सलाउद्दीन पाशा निर्देशित गीता ऑन व्हील्स का मंचन होगा।

इसके साथ ही ‘माधव दर्शनम्’ नामक विशेष कला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

भोपाल में दिव्यांग कलाकार करेंगे ‘गीता ऑन व्हील्स’

रविन्द्र भवन में दोपहर एक बजे गीता के 15वें अध्याय का पाठ और प्रदर्शनी का लोकार्पण होगा। शाम को हंसध्वनि सभागार में आधुनिक तकनीक से सजी कृष्णायन प्रस्तुति तथा दिव्यांग कलाकारों द्वारा गीता ऑन व्हील्स का मंचन किया जाएगा।

इंदौर के गोपाल मंदिर में मुख्य समारोह

इंदौर में गीता भवन लोकार्पण के साथ कृष्णायन नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति होगी। ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार गणतंत्र दिवस 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories