मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे 1,836 करोड़ रुपये

0
312

लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त आज

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में 1,836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

गैस सिलेंडर के लिए भी मिलेगी राशि

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी जारी करेंगे। साथ ही जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

जून 2023 से चल रही योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। नवंबर 2025 से मासिक राशि 1,250 से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई। अब तक 31 किश्तें नियमित रूप से दी जा चुकी हैं और आज 32वीं किश्त जारी होगी।

अब तक कितना पैसा मिला?

  • जून 2023–दिसंबर 2025: कुल 48,632.70 करोड़ रुपये का भुगतान
  • जनवरी 2024–दिसंबर 2025: 38,635.89 करोड़ रुपये ट्रांसफर

महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस

सरकार का कहना है कि योजना से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान मिला है। आगे चलकर लाभार्थी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here