Fri, Mar 13, 2026
26 C
Gurgaon

मप्र के पन्‍ना जिले में सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल

– राहत-बचाव का कार्य जारीपन्‍ना/भोपाल, 30 जनवरी (हि.स.) । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां जेके सीमेंट फैक्टरी में निर्माणाधीन छत का स्लैब गिर गया। घटना के दौरान सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में 2 मजदूरों की दबने से मौत होने की खबर है, हालांकि प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 50 मजदूर घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह घटना पन्‍ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार सुबह ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इसमें सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का स्लैब गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं। मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories