मप्रः डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आज प्रदेश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

भोपाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी आज (सोमवार को) भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रदेश भर में उत्साहपूर्वक मना रही है। बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान्न वितरण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहब की जन्मस्थली महू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह व प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महू, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद देवास, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल गंजबासौदा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता आज आंगनवाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव करेंगे। वहीं, 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के समाज प्रमुखों के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान व भाजपा द्वारा उन्हें दिए जा रहे सम्मान और जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया तथा भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories