Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश: सरकार ने मांगी पदोन्नति की अनुमति, प्रमोशन में आरक्षण मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई 16 सितंबर को

मध्य प्रदेश: सरकार ने मांगी पदोन्नति की अनुमति, प्रमोशन में आरक्षण पर अगली सुनवाई 16 सितंबर को

जबलपुर, 9 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण का मामला लंबे समय से अटका हुआ है। मंगलवार को जबलपुर हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें राज्य सरकार ने अपना पक्ष रखा।

सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस. वैधिनाथन ने दलील दी कि पूर्व में दी गई ओरल अंडरटेकिंग के कारण पदोन्नति रुकी हुई है। इससे न केवल आरक्षित वर्ग, बल्कि अनारक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नई प्रमोशन पॉलिसी को लागू करने की अनुमति दी जाए और जब तक याचिकाएं लंबित हैं, तब तक पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमोल श्रीवास्तव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार ने नियमों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित क्रीमी लेयर का प्रावधान शामिल नहीं किया है। इसके अलावा 2002 के नियमों को हाईकोर्ट पहले ही असंवैधानिक करार दे चुका है, फिर भी उन्हीं नियमों के तहत हुई पदोन्नतियां आज तक बनी हुई हैं।

हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर के लिए स्थगित कर दी है। तब तक पदोन्नति और आरक्षण नीति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना बनी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories