आज मनाया जाएगा MP राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस, ओ.पी. रावत देंगे खास व्याख्यान

0
258

🏛️ 32वां स्थापना दिवस आज

Madhya Pradesh राज्य निर्वाचन आयोग का 32वां स्थापना दिवस आज सुबह 11 बजे से मनाया जाएगा।
समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

🎤 ओ.पी. रावत होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
ओ.पी. रावत होंगे।

वे “वन नेशन-वन इलेक्शन में स्थानीय निर्वाचन की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।

📚 विभिन्न विषयों पर होंगे उद्बोधन

पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त
आर परशुराम
“स्थानीय निर्वाचन में सुधार की चुनौतियाँ” विषय पर बोलेंगे।

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विभागाध्यक्ष
नरेन्द्र कुमार सिंह
“जमीनी लोकतंत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव” पर विचार रखेंगे।

एडवोकेट
सिद्धार्थ सेठ
स्थानीय निर्वाचन में न्यायालयीन अनुभवों पर प्रकाश डालेंगे।

📱 ई-बुक और मोबाइल ऐप का शुभारंभ

समारोह के दौरान निर्वाचन साहित्य की ई-बुक का विमोचन होगा।
साथ ही “प्रेक्षा” मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा।

🏅 उत्कृष्ट अधिकारियों का सम्मान

स्थानीय निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here