Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

मप्रः बेकाबू कार पलटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

छतरपुर, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह को तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बमीठा थाना पुलिस के अनुसार, ग्वालियर का रहने वाला परिवार कार से छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बमीठा थाना क्षेत्र में ग्राम बसारी के पास यह हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में ग्वालियर के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और यहां से उनको ग्वालियर के लिए रेफर किया गया।

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिया ने ग्वालियर का सोलंकी परिवार अपनी कार (क्रमांक एमपी 07 सीडी 6161) से बागेश्वर धाम में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में अमरीश (46) पुत्र डोंगर सोलंकी, गीता सोलंकी (38) पत्नी अमरीश और उनकी 16 वर्षीय बेटी देवांशी सोलंकी की मौत हो गईं है। वहीं, विकास (30) पुत्र डोंगर सोलंकी, नेहा (10) पुत्री अमरीश सोलंकी और पारी (12) पुत्री अमरीश सोलंकी घायल हुए हैं। सभी लोग निवासी थाना माधवगंज जिला ग्वालियर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories