Fri, Feb 27, 2026
27 C
Gurgaon

अल्फा फोर्ब्स सनहार्ट इलेवन को 70 रनों से हराकर पहुंची सेमीफाइनल में

अररिया 20 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज के पाठशाला खेल के मैदान में आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन 2 के चौथे लीग मैच में गुरुवार को अल्फा फोर्ब्स ने सनहार्ट इलेवन को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फ्रेंड्स इलेवन के बाद अंतिम चार में जगह बनाने वाली यह दूसरी टीम बन गई।

टॉस जीतकर सनहार्ट इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।अल्फा फोर्ब्स ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में अपने पांच विकेट खोकर 180 रन का स्कोर खड़ा किया।हर्ष बैद ने 31 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। विनीत खेमानी ने 17 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका साथ दिया।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनहार्ट इलेवन की टीम 15 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 110 रन बना सकी। सनहार्ट इलेवन का स्कोर एक समय 1 रन पर 3 विकेट था। कुणाल केडिया ने 9 गेंदों में 17 रन और मयंक सोनावत ने 21 गेंदों में 36 रन ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम दबाव में रही।

अल्फा फोर्ब्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हर्ष बैद ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।हर्ष बैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार गोल्छा ग्रुप की ओर से पुष्पा गोलछा और प्रेक्षा गोलछा के हाथों प्रदान किया गया।मौके पर ललित केडिया और संगीता गोयल भी उपस्थित थे।हिमांशु राजगढ़िया को गेम चेंजर घोषित किया गया, जिन्होंने 2 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories