Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

भारी जल जमाव के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोराबाट हुआ कीचड़मय

गुवाहाटी, 31 मई (हि.स.)। राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित जोराबाट में भारी जल जमाव के बाद आज राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कीचड़मय परिवेश उत्पन्न हो गया है। जोराबाट मेघालय और उपरी असम और गुवाहाटी को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। मेघालय के पहाड़ों की ढलान से आए पानी के साथ लाल मिट्टी जोराबाट ओवर ब्रिज के नीचे गुवाहाटी से नगांव की दिशा में जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और पूर्व में मेघालय की राजधानी शिलांग को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भारी मात्रा में जमा हो गया है।

राजमार्ग में 2 फुट तक कीचड़ जमा हो गया है। सड़क के एक हिस्से से वाहन चल रहे हैं, जबकि दूसरा हिस्सा बंद होने के कारण पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ की वजह से स्थानीय व्यापारिक संस्थानों के सामने भी काफी समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं।

गुरुवार और शुक्रवार को मूसलाधार बरसात के बाद जोराबाट में भारी जल जमाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाव चलाने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। बाद में पानी उतरने से पूरे इलाके में कीचड़मय वातावरण बन गया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से लाल मिट्टी को साफ कर जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने की मांग की है।

जोराबाट में जब राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेने के बनाया गया, उसके बाद से ही जोराबाट तीनाली पर हर साल बरसात के समय भारी जल जमाव होता है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में सही तकनीक का उपयोग नहीं हुआ, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर बनाये गये नाले वैज्ञानिक आधार पर सही नहीं है। लोगों के साथ ही दुकानदारों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories