कुणाल कामरा को विवादित टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस ने जारी किया दूसरा समन

0
302

मुंबई, 27 मार्च (हि.स.)। कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने विवादित टिप्पणी मामले में गुरुवार को सुबह दूसरा समन जारी पूछताछ के लिए 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है। कामरा के विरुद्ध उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विरुद्ध विवादित टिप्पणी करने का मामला खार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को मंगलवार को पेश होने को कहा था, लेकिन कामरा पुलिस स्टेशन में पेश नहीं हुए थे। उन्होंने वकील को खार पुलिस स्टेशन में भेजकर एक सप्ताह का समय मांगा था। जिसे पुलिस ने अस्वीकार कर दिया था और आज कामरा को दूसरा समन जारी कर 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खार के हैबिटेट स्टूडियो में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद शिंदे समूह के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट स्टूडियो में तोड़-फोड़ की थी। साथ ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले की पूछताछ खार पुलिस करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here