Sat, Feb 14, 2026
23 C
Gurgaon

मुंबई के व्यापारी से एक करोड़ रुपये लेकर भागा कर्मचारी — चित्रकूट से गिरफ्तार, 80 लाख बरामद

मानिकपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई

चित्रकूट, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये लेकर भागा कर्मचारी आखिरकार मानिकपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोचकर उसके पास से 80 लाख एक हजार पांच सौ रुपये बरामद किए।

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि

जीआरपी प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किशोर मिस्त्री, पुत्र हरी पदों, पश्चिम बंगाल के गोपालपुर गांव का रहने वाला है। वह मुंबई के एक सोने के व्यापारी के यहां पिछले 30 वर्षों से गोल्ड डिजाइनिंग का काम कर रहा था।

वारदात का पूरा घटनाक्रम

23 अक्टूबर को आरोपी ने व्यापारी से गोल्ड लाने के बहाने एक करोड़ रुपये से भरा बैग लिया और फरार हो गया। घटना के बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जिससे व्यापारी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद व्यापारी ने एल.टी. मार्ग थाने, मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की ट्रैकिंग और गिरफ्तारी

महाराष्ट्र पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। फुटेज में वह पहले शिरडी, फिर नासिक और उसके बाद मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन से यात्रा करते दिखा।
सूचना पर सतना जीआरपी सतर्क रही, लेकिन आरोपी वहां से बच निकला। अंततः मानिकपुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी और जब्त नकदी को आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एल.टी. मार्ग टीम को सौंप दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories