Sun, Mar 22, 2026
17 C
Gurgaon

हिंदू लड़की को भगाने में चार मुस्लिम भाइयों पर मुकदमा दर्ज

अमेठी, 3 मई (हि.स.)। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के मवैया गांव में निवास करने वाले वर्मा परिवार की 22 वर्षीय बेटी को गांव के ही कुछ मुस्लिम युवकाें पर भगा कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत गांव के ही 4 मुस्लिम युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों ने रामगंज थाने का घेराव किया। पीड़ित पिता ने बताया कि गांव के ही मोहम्मद शहजाद, अरमान, सलमान और इमरान पुत्र मोहम्मद नजीर ने मिलकर मेरी बेटी को अगवा कर लिया है। वह पहले भी उससे मिलते थे, इस बात की सूचना हम लोगों को मिली है। मुस्लिम युवकों द्वारा बेटी का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे शादी करने का इरादा है। यही नहीं मुझे तो इस बात की भी जानकारी मिली है कि आराेपिताें ने बेटी का पासपोर्ट भी बनवा लिया है। पीड़ित परिजनाें ने बेटी की बरामदगी और आराेपिताें

से परिवार में बहन बेटियों के साथ अनहाेनी की घटना किए जाने की आशंका जताई गई है।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है। लड़की अपने घर से बाजार सामान लेने गई थी, तब से वह वापस नहीं लाैटी है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर रामगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपिताें की धर पकड़ और लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories