राज्यभर में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर शांति व सद्भावना की दुआ की गई

गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। इस्लाम धर्मावलंबी लोगों ने सोमवार को ईद-उल-फितर की ईदगाह मैदान और मस्जिदों में सामूहिक नमाजअदा करने के बाद एक दूसरे काे मुबारकवाद दी और देश व राज्य में शांति और सद्भावना की दुआ की गई।

रविवार शाम काे ईद का चांद देखे जाने के बाद ही मुस्लिम लाेगाें ने ईद मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। ईद-उल-फितर के अवसर पर बाजाराें में खूब भीड़ रही और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की जमकर खरीद हुई। इस्लाम धर्मावलंबियों में ईद काे लेकर अच्छा खासा उत्साह दिखा।आज सोमवार को पूरे राज्य में ईद-उल-फितर का उत्सव मनाया जा रहा है। ईदगाह मैदान और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर एक-दूसरे के साथ प्रेम-बंधुत्व का संदेश साझा किया और एक-दूसरे के गले लगकर ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज के दौरान प्रदेश व देश में शांति और सद्भावना की दुआ की गई।

ईद-उल-फितर के अवसर पर गुवाहाटी महानगर के ईदगाह व मस्जिद, दरगाहों और विभिन्न हिस्सों में सड़कों को सजाया गया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न नगराें से लेकर कस्बाें और गांवाें में ईद का उत्साह दिखा। मुस्लिमों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इस्लाम धर्मावलंबी लोग एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद का पर्व मनाते है। यह त्याेहार शांति और भाईचारे का संदेश देता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories