Mon, Mar 30, 2026
27 C
Gurgaon

मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल

हाथरस, 02 अप्रैल (हि.स.)। सादाबाद थाना क्षेत्र में 27 मार्च को व्यापारी से पांच किलो चांदी लूट मामले का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। घटना में संलिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ कर

गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बुधवार को बताया कि बीती 27 मार्च को ईश्वरी प्रसाद अपने साथी राकेश कुमार के साथ आगरा से आभूषण बनाने के लिए पांच किलो चांदी खरीदकर लौट रहे थे। तभी देवो रिसॉर्ट के पास बदमाशों ने उनसे चांदी से भरा थैला लूट लिया था। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। आज सुबह सादाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना के आधार पर सरौठ बम्बा श्रीनगर की पुलिया के पास को चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से आगरा निवासी कन्हैया और चंदू उर्फ चंद्रकांत घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल भेज गया है।

उनके कब्जे से तीन किलो लूटी हुई चांदी, तीन अवैध तमंचे कारतूस, मोटरसाइकिल और अन्य चीज बरामद की गई हैं। आरोपितों ने लूट की घटना किए जाने का जुर्म स्वीकार किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories