Sat, Feb 28, 2026
20 C
Gurgaon

आवाहन अखाड़े के नागा संतों ने निकाली पेशवाई, पूरे राह पुष्प वर्षा

वाराणसी, 18 फ़रवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुंभ से लौटे नागा संतों के दल ने मंगलवार को काशीपुराधिपति की नगरी से भव्य पेशवाई निकाली। भगवान गणेश की अगुवाई में आवाहन अखाड़े की पेशवाई कबीरचौरा मठ से दशाश्वमेध तक पूरे लाव लस्कर के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा रही। नागरिक आस्था के साथ संतों के ऊपर पुष्प वर्षा भी करते रहे ।

फूलों से सजे रथों पर सवार संत लोगों पर पूरे राह आशीर्वाद बरसाते रहे। महाकुंभ से लौटने के बाद अखाड़ों की यह दूसरी पेशवाई है । अब काशी में महाशिवरात्रि पर पेशवाई निकलेगी। नागा अखाड़े के श्री शंभू पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की पेशवाई कई मामलों में बेहद खास रही। रथों पर सवारअखाड़े के संतों के साथ सैकड़ों नागा संत लोगों में आकर्षण के केंद्र रहे। पूरे शरीर में भभूत पोते नागा संत पारंपरिक शस्त्र कला का भी प्रदर्शन करते रहे। इसके पहले नागा संतों ने

कबीरचौरा स्थित औघड़नाथ तकिया अखाड़े में विधि विधान से अपने आराध्य देव भगवान गणेश और निशान की पूजा की। फिर खिचड़ी भोज करने के बाद पेशवाई निकाली। इसमें अखाड़े के महामंत्री सत्य गिरि महाराज, अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य मंडलेश्वर अवधूत अरुण गिरि भी शामिल हुए।

पेशवाई में बैंडबाजा-घोड़े आदि शामिल रहे। पेशवाई कबीरचौरा,बड़ी पियरी, बेनिया बाग ,नई सड़क, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची। यहां पर भगवान गणेश व निशान की पूजा व आरती हुई।‌लोगों ने साधु-संतों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया । इस दौरान सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories