Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत और 16 घायल

भीषण धमाके से दहला नागपुर

नागपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। नागपुर जिले के बाजारगांव स्थित सोलर ग्रुप की इकॉनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (EEL) फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 25 वर्षीय सुपरवाइज़र मयूर गणवीर की मौत हो गई और 16 मजदूर घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे का घटनाक्रम

विस्फोट आधी रात करीब 12:34 बजे कंपनी के पीपी-15 संयंत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले आग लगी और उसके बाद धमाका हुआ। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल पाए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि इसकी गूंज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

घायलों की स्थिति

घायल मजदूरों में कैलास वर्मा, मनीष वर्मा, सनी कुमार, अरुण कुमार, अतुल मडावी, सौरभ डोंगरे, तेजस बांधते, सूरज गुटके, अखिल बावणे और धर्मपाल मनोहर शामिल हैं। 14 घायलों को दंदे अस्पताल और 2 को राठी अस्पताल, धंतोली में भर्ती कराया गया है।

नुकसान और राहत

विस्फोट से फैक्ट्री की लाखों रुपये की मशीनें और सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घटना के समय नाइट शिफ्ट में मजदूर प्रयोगशाला और अन्य यूनिट्स में कार्यरत थे। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मौके पर पहुंचे और अपनी संस्था की एम्बुलेंस से कई घायलों को अस्पताल भिजवाया।

सुरक्षा पर सवाल

सोलर ग्रुप भारत के रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ 30 से अधिक देशों को हथियार और विस्फोटक सप्लाई करता है। इसके बावजूद, फैक्ट्री में हर साल दुर्घटनाएं होती रही हैं। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी की लापरवाही के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। ताज़ा हादसे ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories