दीपावली से पूर्व नैनीताल-अल्मोड़ा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सघन अभियान

0
338

दीपावली से पूर्व नैनीताल-अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा अभियान

नैनीताल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर दीपावली पर्व से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर स्थित क्वारव चौकी पर सघन अभियान चलाया गया।

वाहन और बाजारों की कड़ी निगरानी

सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक अभियान में दर्जनों वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण में 20 किलो मावा और 50 किलो मिठाई संदिग्ध पाई गई, जिनके दो नमूने प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए लिए गए। रोडवेज व निजी बसों, छोटे वाहनों तथा अन्य साधनों से दूध, दही, पनीर, खोया और मिठाई की आपूर्ति की भी जांच की गई।

इसके बाद मनरसा-काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी, गंगोली, छड़ा, खैरना और गरमपानी बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया गया। चॉकलेट बर्फी, काजू डोडा बर्फी और मैदा के पांच नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

अधिकारियों की चेतावनी और आमजन से अपील

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग, स्टॉक का विवरण रखने और प्रतिष्ठान की स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। आमजन से अपील की गई कि संदेहास्पद खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत विभाग को दें। अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षी रीता और राजेंद्र मेर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here