नालंदा में धान अधिप्राप्ति तेज़, 270 समितियों में से 204 चयनित; डीएम ने दिए कड़े निर्देश

0
268

नालंदा में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया तेज़ हुई

नालंदा, बिहारशरीफ, 4 दिसंबर। जिले में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में धान खरीद से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

270 में से 204 समितियां चयनित, 83 में खरीद शुरू

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में पैक्स और व्यापार मंडल सहित कुल 270 समितियां चिन्हित थीं, जिनमें से

  • प्रथम जिला टास्क फोर्स में 156
  • द्वितीय जिला टास्क फोर्स में 48 समितियों का चयन किया गया।

कुल 204 समितियां चयनित हो चुकी हैं। इनमें से 83 समितियों ने धान अधिप्राप्ति शुरू कर दी है, जबकि शेष समितियों को तुरंत खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीद का अद्यतन विवरण

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार—

  • निबंधित किसान: 43,680 (रैयत 21,138, गैर-रैयत 22,542)
  • धान खरीद की मात्रा: 2,350 MT
  • धान बेचने वाले किसान: 256
  • भुगतान प्राप्त करने वाले किसान: 184
  • निबंधित मिलें: 34 (उसना 24, अरवा 10)
  • सत्यापित मिलें: 27

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया कि—

  • सभी चयनित समितियां अविलंब धान खरीद शुरू करें
  • किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
  • खरीदे गए धान का सुरक्षित भंडारण गोदाम की क्षमता के अनुसार किया जाए।
  • गोदाम में धान की सही स्टैकिंग हो ताकि भौतिक सत्यापन में कठिनाई न आए।
  • समिति और मिलों के बीच टैगिंग और रूट ऑप्टिमाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।
  • किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी

बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी और राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here