नालंदा में जल–जीवन–हरियाली अभियान के तहत 5 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य, डीएम ने दिए निर्देश

नालंदा जिले में जल, जीवन, हरियाली के तहत 5 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य

नालंदा, 9 दिसंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रही वृक्षारोपण गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 36,200 के लक्ष्य के विरुद्ध 32,980 पौधारोपण किया जा चुका है। यह कार्य जिले के पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि शेष पौधारोपण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

मनरेगा के तहत 5.52 लाख पौधों का लक्ष्य

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा ने बताया कि जल–जीवन–हरियाली अभियान के तहत 5,52,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए सभी प्रखंडों में पौधारोपण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
डीएम ने निर्देश दिया कि—

  • लक्ष्य का 100% समय पर पूरा होना सुनिश्चित किया जाए।
  • पौधारोपण के लिए चिह्नित स्थलों पर तैयारी तेज की जाए।
  • पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड (गेबियन) स्थापित करने के कार्य में तेजी लाई जाए।

जिला स्तर पर मनरेगा कर्मियों के प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला आयोजित करने का आदेश भी दिया गया है, ताकि पौधारोपण और संरक्षण कार्य प्रभावी रूप से किया जा सके।

जल संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नालंदा में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories