वरुणा नदी साफ होगी तब गंगा भी होंगी निर्मल

0
287

वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। वाराणसी की पहचान वरुणा नदी साफ होगी तब मां गंगा भी निर्मलता की ओर बढ़ती जाएंगी, इसी संदेश के साथ नमामि गंगे ने शनिवार को वरुणा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर वरुणा किनारे अभियान चला कर गंगा की सहायक नदियों के निर्मलीकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। माता की तरह हितकारिणी नदियों के साथ ह्रदय से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नदियों के किनारे अधिक से अधिक पेड़ लगाने की भी अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि गंगा की निर्मलता के लिए गंगा की सहायक नदियों का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। वरुणा नदी हमारी काशी की पहचान है । वाराणसी शब्द भी वरुणा और असी नदी को जोड़कर बना है। हम शपथ लें कि वरुणा किनारे गंदगी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वरुणा साफ रहेंगी तो मां गंगा की निर्मलता पर भी प्रभाव पड़ेगा। अभियान में सारिका गुप्ता, पंकज अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here