Fri, Feb 20, 2026
26 C
Gurgaon

नरेश दहिया-बजरंग पुनिया मामले का पटियाला हाउस कोर्ट ने किया निपटारा

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कुश्ती कोच नरेश दहिया की ओर से पहलवान बजरंग पुनिया के खिलाफ दाखिल आपराधिक मानहानि मामले का निस्तारण कर दिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने नरेश दहिया और बजरंग पुनिया के बीच समझौते की सूचना के बाद मामले का निस्तारण कर दिया।

इस मामले में कोर्ट ने 9 नवंबर 2023 को बजरंग पुनिया को जमानत दी थी। कोर्ट ने बजरंग पुनिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी किया था।

दरअसल, कोच नरेश दहिया ने अर्जी में कहा था कि बजरंग पुनिया ने 10 मई 2023 को जंतर-मंतर पर एक प्रेस कांफ्रेंस में उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जरिये उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।

याचिका में कहा गया था कि बजरंग पुनिया के साथ कुछ महिला पहलवान धरने पर बैठी थी। इन महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में पॉक्सो से जुड़े नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण मामले को बंद कर दिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी जिसके बाद कोर्ट ने नाबालिग महिला पहलवान के बयान के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस बंद कर दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories