Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

उत्तराखंड की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीमें राष्ट्रीय खेल 2025 के फाइनल में पहुंचीं

देहरादून, 1 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीमों ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर राज्य के लिए दो पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उत्तराखंड भारतीय बैडमिंटन में एक उभरती हुई शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

शुक्रवार को देहरादून के मेन लोकेशन कोर्ट 1 पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत में चिराग सेन, चयनित जोशी, ध्रुव रावत और ध्रुव नेगी ने अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

महिला टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और असम को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मैच के दौरान असम की ईशारानी बरुआ ने उत्तराखंड की स्नेहा राजावत को 21-10, 21-8 से हराया, लेकिन इसके बाद अदिति भट्ट ने शानदार वापसी करते हुए शांतिप्रिया हजारिका को 16-21, 21-12, 21-13 से हराकर उत्तराखंड को निर्णायक जीत दिलाई।

इस ऐतिहासिक सफलता के साथ उत्तराखंड को कम से कम दो रजत पदक मिलना तय हो गया है, लेकिन राज्य के खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। फाइनल मुकाबले पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण होंगे, जहां उत्तराखंड की टीमें चैंपियनशिप खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories