आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

0
252

पश्चिम सिंहभूम, 12 मई (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिससे एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है।

घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here