छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया विस्फोट, महिला गंभीर रूप से घायल

बीजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । यह घटना शनिवार को सुबह लगभग 6:30 बजे हुई, जब महिला महुआ बीनने के बाद जंगल से लौट रही थी। महिला की पहचान सरस्वती ओयम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सरस्वती ओयम इंद्रावती महुआ बीनकर लौट रही थी, तभी वह विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में उनके दोनों पैरों और हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं, वहीं उनका बायां पैर घुटने के नीचे तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यह घटना बोड़गा गांव में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी के खतरे को उजागर करती है। पिछले वर्ष 2023-24 में भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोटों में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories