नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

हजारीबाग, 31 मई (हि.स.)। जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है।

वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बंदी को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था।जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला। तलाशी लेने पर वार्ड डी में फंदे पर लटका उसका शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही जेल के चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

जेल प्रशासन ने घटना की सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और संबंधित विभागों को दे दी है।

मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वे हजारीबाग के लिए रवाना हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने

खुदकुशी कर ली थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और खुदकुशीके कारणों का पता लगाने में जुटा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories